मैरवा

80 कॉर्टन दूध लूट मामले में डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित डेयरी के एक वाहन से 80 कॉर्टन दूध लूट लिए जाने के मामले में गोपालगंज के डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया है। इसकी प्राथमिकी मैरवा मे सौम्या दुग्ध के प्रबंधक अनिल कुमार राय ने दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उन्होंने गुठनी मोड़ मैरवा में दूध ले जा रहे वाहन को रोककर 80 कॉर्टन दूध को लूट लेने का आरोप गोपालगंज के अपने डिस्ट्रीब्यूटर पर लगाया था। इस संदर्भ में अनुसंधान कर्ता है अजीत कुमार ने गोपालगंज जिला के मांझा थाना छोटी खास के राजीव कुमार सिंह को घोष मोड़ गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गोपालगंज के डिस्ट्रीब्यूटर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दूध के लिए उन्हें और सिवान डिस्ट्रीब्यूटर को मैरवा बुलाया गया था। जितनी राशि भेजकर दूध का ऑर्डर दिया इतना ही दूध मिला था। कंपनी ने गलत तरीके से उन्हें फंसाया है। उन्होंने कहा कि इसके पहले उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र मेहरौना में दूध ला रही वाहन पलट गई थी जिसमें दूध नुकसान हुआ था। उसी दूध को लेकर दावा करते हुए सौम्या प्लांट के प्रबंधक अनिल कुमार राय ने उन्हें फंसाया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024