दरौंदा

एकसार को हराकर मासी ने जमाया ट्राफी पर कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के शेरही खेल मैदान में चल रहे जितेंद्र राय विद्यार्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को एकसार बनाम करमासी टीम के बीच खेला गया, जिसमें करमासी की टीम चार विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर करमासी टीम की टीम पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकसार टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी करमासी की टीम 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। सभी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले करमासी टीम के सैफ को मैन आफ द सीरीज़ का पुरस्कार दिया गया, जबकि मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एकसार टीम के अमन को दिया गया। इस मैच के अंपायर नागेंद्र कुमार एवं आरजू कुमार तथा स्कोरर रवि कुमार एवं अमित कुमार थे। पुरस्कार वितरण रामनाथ सिंह, पूर्व मुखिया मनोज कुमार विद्यार्थी, पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव, खलिफा, राजेश कुमार, विशाल कुमार, अनिल कुमार, अनवर हुसैन आदि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026