Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिसवन में नहाने के दौरान तीन किशोर डूबे, एक किशोर की मौत, दो की हालत नाजुक

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के महानगर-टारी मुख्य मार्ग स्थित महानगर गांव के समीप कसाढ़ के पुल पर मंगलवार की सुबह तीन किशोर नहाने के क्रम में डूब गये. पुल के तेज धार में तीनों किशोर फंस गए. जिससे तीनों किशोर पानी में डुब गये. हालांकि पास में कुछ मल्लाह मछली मारने के लिए जाल लगा रहे थे, तभी उनकी नजर डूबते हुए किशोरों पर पड़ी. आनन-फानन में मल्लाहों ने पानी में छलांग लगा दी. वह दो किशोरों को किसी तरह पानी से बचाकर बाहर निकाला. तब दोनों किशोर बेहोश हो गए थे. तीसरा किशोर पानी में डूब गया. कहीं उसका अता-पता घंटों तक नहीं चला. मौके पर पहुंचे चैनपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार व सीओ इंद्रवंश राय पहुंच एनडीआरएफ टीम को खोजबीन में लगवाया.

इधर डूबने के दो घंटे बाद किशोर के शव को पानी से बरामद किया गया. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. महिलाओं के चीख-पुकार से पूरे चैनपुर बाजार में मातमी सन्नाटा पसर गया. जानकारी के मुताबिक चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत चैनपुर बाजार निवासी इकबाल हाशमी के 17 वर्षीय पुत्र फिरोज हाशमी अपने दोस्तों के साथ कसाढ़ में नहाने के लिए सुबह दस बजे घर से गया हुआ था. तभी यह घटना घट गई. घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. मृत किशोर की मां अफसाना खातून बेटे की मौत के बाद रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी.

इसी वर्ष फिरोज मैट्रिक में फर्स्ट डिवीजन से पास हुआ था. पिता इकबाल हाशमी बेटे को पढ़ा कर पुलिस अफसर बनाना चाहते थे. दो बहन में सबसे छोटा फिरोज था. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के मुताबिक चैनपुर निवासी पैगंबर हाशमी के 16 वर्षीय पुत्र राजा व मड़ई मियां के 17 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन का इलाज चैनपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है. जबकि मडई मियां के पुत्र शहाबुद्दीन का अब भी नाजुक स्थिति बतायी जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026