Categories: पटना

तेज प्रताप यादव हुए धोखाधड़ी के शिकार, अपनी ही कंपनी के कर्मचारी ने लगाया इतने का ‘चूना’

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और पार्टी के विधायक तेज प्रताप यादव फ्रॉड के शिकार हो गए हैं. उन्होंने अपनी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी पर धोखाथड़ी (Fraud) का आरोप लगाया है. तेज प्रताप ने पटना के श्रीकृष्णा पुरी थाने के अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है और आरोपी कर्मचारी आशीष रंजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को एस.के पुरी थाना अध्यक्ष को पत्र में लिखा, ‘आपको सूचित करना है कि आशीष रंजन जिसका मोबाइल नंबर 9065266995 है. मेरे यहां मार्केटिंग का काम देखता है. आज यह फ्रॉड कर के बिना मेरे अनुमति के अपने अकाउंट में 71,000 रुपया मंगवा लिया. यह पैसा मेरे कंपनी LR Radha Krishna Agarbatti के Account में जाना था. अत: आशीष रंजन के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए.’

बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में तेज प्रताप यादव ने अगरबत्ती बनाने और बेचने का स्‍टार्ट-अप शुरू किया था. एल आर राधा कृष्ण अगरबत्ती नाम से कंपनी खोल कर उन्होंने अपने बिजनेस के लिए बकायदा शोरूम बनाया है. खास बात है कि यह शोरूम किसी बड़ी मार्केट प्लेस या ब‍िल्डिंग में नहीं, बल्कि पटना और दानापुर के लालू खटाल में है. लालू खटाल (तबेला) में लालू यादव की गायें और भैंस रखी जाती हैं. इसी खटाल में अगरबत्‍ती का निर्माण किया जाता है. जिसके बाद इसे शोरूम में रखा जाता है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026