गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अपने किराना की दुकान पर बैठे एक दुकानदार पर कुछ लोगों ने बंदूक की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल दुकानदार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दुकानदार के बयान पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि कल्याणपुर गांव निवासी शिवजी प्रसाद की गांव में ही किराना की दुकान है।
बुधवार की रात ये अपनी दुकान में बैठे थे। तभी इसी गांव के निवासी प्रभूनाथ साह, कृष्णा साह समेत सात वहां पहुंच गए तथा दुकानदार को बंदूक की बट से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल दुकानदार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना को लेकर घायल दुकानदार के बयान पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…