Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- युवक स्टैंड फैन पर गिरा, करंट से मौत

गोपालगंज: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव में एक किसान के घर से अनाज को बोरा उठाकर वाहन पर लाद रहा एक युवक अचान ओसाने के लिए लगाए गए स्टैंड फैन पर गिर गया। जिससे करंट लगने से युवक की हालत बिगड़ गई। युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव ले जाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव निवासी वकील मियां का पुत्र 32 वर्षीय अली अख्तर खाड़ी देश में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने के बाद यह खाड़ी देश से अपने घर लौट आया। घर लौटने के कुछ दिन बाद अली अख्तर बीरवट बाजार गांव निवासी अनाज कारोबारी वाल्मीकि साह के लिए अनाज का बोरा ढोने का काम करने लगा।

गुरुवार की सुबह अली अख्तर बरगछिया गांव निवासी किसान हीरा चौधरी के घर पर अनाज खरीदने के लिए आया हुआ था। धान में पईया निकालने के लिए स्टैंड फैन को लगाकर धान को ओसाया जा रहा था। अली अख्तर अनाज को बोरा भरकर वाहन पर लाद रहा था। इसी दौरान वह एक बोरा लेकर स्टैंड फैन पर गिर गया। जिससे करंट लगने से युवक की हालत बिगड़ गई। युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव ले जाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से जगरनाथा गांव का माहौल गमगीन हो गया है। युवक की मौत से उसकी मां आसमां खातून, पत्नी खुशबू नेशा, पुत्र मुन्ना अली, आलिया अली, पुत्री सबाना खातून, अफसाना खातून का रो रो कर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024