✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के भागर काली मंदिर में आयाेजित सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के लिए बुधवार को गाजे-बाजे के साथ कलश सह शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सरयू नदी सरयू नदी तट पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश जल भरा गया।
जल भरने के बाद कलश यात्रा पुन: पूजा स्थल पर पहुंची जहां वृंदावन से पहुंचे सुशील माधव दास की देखरेख में मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरंभ किया गया। आचार्य ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ सात नवंबर तक चलेगा। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य मुखिया मुन्ना कुमार पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान ने बताया कि भागवत ज्ञान महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम प्रवचन तथा कृष्ण लीला आयोजन किया जाएगा।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…