✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के भागर में मंगलवार को डा. भीमराव आंबेडकर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद प्रतिनिधि अवधेश चौहान ने बाबा साहेब के विचार धाराओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके विचार धाराओं को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके अन्य वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में बैठे सत्ताधारी दल बाबा साहेब के सपनों को साकार नहीं होने देना चाहती है। इसके लिए हम सभी लोगों को संगठित होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मोरवन निवासी राम अवतार महतो उर्फ मनोज महतो को मनोनीत किया। वहीं भागर पंचायत अध्यक्ष पद पर शिवजी यादव, प्रखंड शिक्षक प्रकोष्ठ के लिए मदन कुमार यादव को मनोनीत किया गया। इसका सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। परिचर्चा में ग्यासपुर पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार साह, मोहित यादव, विजय पासवान, भोला चौहान, मुखदेव भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…