सिवान ने कैमूर को 8-0 से पराजित कर कप पर जमाया कब्जा, नेशनल में बनाई जगह

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल अंडर-17 बालिका प्रतियोगिता 2023 का फाइनल मुकाबला बुधवार को कैमूर बनाम सिवान के बीच खेला गया। इस दौरान सिवान की टीम ने कैमूर को 8-0 से पराजित कर नेशनल में जगह बना ली। खेल का शुभारंभ सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, अनुमंडलीय लोक निवारण पदाधिकारी अभिषेक चंदन, वरीय उप समाहर्ता बृषभानु चंद्रा, प्रियंका कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी विकास कुमार, सदर सीओ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, वंदना पांडेय, फुटबाल संघ के जिला सचिव जावेद अख्तर खान द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

सिवान की तरफ से कप्तान एंजेल यादव ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए दो गोल दागे। वहीं ज्योति कुमारी और प्रियंका कुमारी ने भी दो-दो गोल किए। सिवान की तरफ से बेहतरीन खिलाड़ियों में शिबू यादव, प्रिया यादव, निकी कुमारी, निकिता कुमारी, रुबी कुमारी प्रमुख रही। वहीं कैमूर की तरफ से खुशबू कुमारी और गुड़िया कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद में आजकल काफी संभावना है। मौके पर डा. रीता सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, संजय पाठक, विजय प्रताप सिंह, अरविंद शंकर, बृजेश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, फुलेना यादव, प्रधानाध्यापक परवेज अहमद, सिवान की कोच पिंकी कुमारी आदि मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024