परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के कचनार गांव में छठ पूजा की तैयारी में युवा जुट गए हैं। मंगलवार को दर्जनों युवा उत्तर टोला बड़की छठ घाट की सफाई कार्य में जुटे रहे। इसको लेकर उनमें काफी उत्साह देखने को मिला। छात्र नवयुवक नाट्य कला परिषद के विमलेश उपाध्याय व राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष छठ घाट पर काफी गंदगी है। छठ घाट एवं सिरसोपता के इर्द-गिर्द झाड़ी उग आए हैं।
इनकी सफाई कराकर घाट को पूजा करने योग्य बनाया जाएगा ताकि छठव्रती स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दे सकें। मौके पर हरिशंकर भगत, हरेंद्र ठाकुर, कन्हैया भगत, सौरभ साह, विमलेश महतो, रौशन सिंह, बसंत भगत, धीरज साह, सोनू ठाकुर, हेमराज, कुंदन उपाध्याय, प्रीतम साह सहित दर्जनों युवा शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…