सिवान: शैक्षिक संवर्धन कार्यक्रम के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के विजयहाता स्थित महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे शैक्षिक संवर्धन कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रांतीय विषय प्रमुख एवं सह प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक के दौरान विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री अवनीश भटनागर ने बताया कि विद्या भारती के द्वारा पांच आधारभूत विषय शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षा, संगीत शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के आपसी तालमेल से भैया-बहनों का सर्वांगीण एवं सार्वभौमिक विकास किया जाता है। साथ ही कहा कि चार आयाम विद्वत परिषद, शोध, पूर्व छात्र परिषद और संस्कृति बोध परियोजना के माध्यम से समाज को जागृत करने का काम किया जाता है।

प्रस्तावना उद्बोधन में लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने कहा विद्या भारती का यह लक्ष्य अपने आप में इतना स्पष्ट है एवं इतना सुविचारित है कि कुछ और कहना शेष नहीं रहता। लक्ष्य साफ-साफ बताता है कि हमारे देश में विदेशी नहीं राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली हो, जिससे हिन्दुत्वनिष्ठ युवा पीढ़ी निर्मित हो, जो राष्ट्र के उत्थान हेतु समर्पित हो। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा सभी विषय प्रमुखों को अपने अपने केंद्र को सशक्त बनाना है। मौके पर लोक शिक्षा समिति बिहार की अध्यक्ष डा. सुधा बाला, प्रदेश सह सचिव रामलाल सिंह, ललित कुमार राय, राजेश रंजन, समेत प्रांत के विभिन्न विषयों के प्रमुख एवं सह प्रमुख उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024