सिवान: आंदर में टेम्पो पलटने से दबकर वृद्ध की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर – तियर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह जयजोर गांव के लुमही टोला के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। ग्रामीणों का कहना था कि ऑटो पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और ऑटो में दबे हुए वृद्ध को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाले। ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो से बाहर निकालने के दौरान ही तियाय गांव निवासी उत्तम साह (65) वर्ष की मौत हो गई। मृत उत्तम साह दवा कराने के लिए गोरखपुर जाने के लिए घर से निकले थे, तभी ऑटो अनियंत्रित होकर जयजोर गांव के समीप पलट गया। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना था कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं। पुलिस ऑटो को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। वहीं दोषी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी चल रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मचा है। परिजनों का कहना था कि उनको क्या पता था कि उनका यह सफर आखिरी पड़ाव पर है। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर हुआ बुरा हाल

तियर मुख्य मार्ग के जयजोर गांव के लमुही टोला के समीप मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में तियाय गांव निवासी उत्तम साह (65 ) वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनो में हाहाकार मच गया। मृतक की पत्नी कलावती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उसके परिवार में दो पुत्र तारकेश्वर गुप्ता व मनकेश्वर गुप्ता है। वहीं मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए उसके घर जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026