Categories: छपरा

पार्टी के बाद दो की मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका, पुलिस पहुंचने से पहले ही शव लेकर निकल गए परिजन

मुजफ्फरपुर: जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रेपुरा-रुपौली गांव के दो लोगों की मौत गुरुवार देर रात हो गई। वहीं एक की स्थिति गंभीर बताई गई है जिसे जूरनछपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे जहरीली शराब की आशंका है। सूचना पर जबतक ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस निजी अस्पताल पहुंचती तबतक परिजन दोनों मृतकों के शव लेकर गांव निकल गये।

जांच में जुटी ब्रह्मपुरा पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई है। सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया जहरीली शराब की आशंका है। शराब पीने से मौत की सूचना पर सरैया पुलिस व एसडीपीओ गांव पहुंचे। यहां पुलिस टीम मामले की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों से भी पुलिस टीम पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस अंग्रेजी शराब के ब्रांड के संबंध में जानकरी जुटा रही है।

बताते हैं कि बुधवार की रात गांव में शराब पार्टी हुई थी। कई लोगों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। इसमें गांव के मुन्ना सिंह (32) व अवनीश सिंह (35) व विपुल शाही भी शामिल थे। पार्टी के करीब एक घंटे के बाद इन तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थानीय स्तर पर सरैया के पास स्थित निजी अस्पताल में चुपके से इलाज कराया गया। स्थिति नहीं संभली तो जूरनछपरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार की देर रात मुन्ना सिंह व अवनीश सिंह की मौत हो गई। वहीं गांव के ही विपुल शाही की हालत नाजुक है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024