परवेज अख्तर/ सिवान: नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली मोड़ के समीप बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान कसेरा टोली मोड़ निवासी रोहित कुमार, राहुल कुमार व सुभाष कुमार के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि पुश्तैनी जमीन पर पट्टीदारों द्वारा कब्ज़ा किया जा रहा है।
इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में नगर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है ना ही कोई आवेदन ही प्राप्त हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…