सिवान: रुपए के लेनदेन में गोली मार युवक की हत्या

  • स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
  • ससुराल में परिवार के साथ रहता था सगीर उर्फ भोलू
  • घर से बुलाकर नामजद सगीर को अपने साथ ले गए थे
  • 07 के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अपराध अपने चरम सीमा पर है और अपराधी बेलगाम। परिणाम रुपए के लेनदेन में बुधवार की सुबह दिनदहाड़े सराय ओपी क्षेत्र के चिकटोली मोड़ के समीप गोली मार एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक मूलरूप से महाराजगंज के पुरानी बजाजी निवासी मोहम्मद सलीम का 32 वर्षीय पुत्र सगीर उर्फ भोलू था। जो ससुराल स्थानीय चिकटोली मोड़ के समीप अपने परिवार के साथ रहता था। गोली मारने की घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन की ओर से इस हत्याकांड में सात लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े लड्डन मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जाता है कि सगीर बुधवार की सुबह चिकटोली मोड़ के समीप अपने मकान पर था। इस बीच बाइक सवार नामजद उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। कुछ ही दूर जाने के बाद सभी एक मकान के बरामदे में बैठे। इसके बाद नामजदों ने सगीर को लक्ष्य कर कई राउंड फायरिंग कर दी। सगीर के शरीर में कई गोली लगी, जिसके कारण वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इधर घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से भागने में सफल रहे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर घटनास्थल की ओर पहुंचे। इधर बाद में इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है।

जमीन के कारोबार से जुड़ा था सगीर

सगीर शहर में जमीन खरीद फरोख्त का काम करता था। इस घटना को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि जांच के शुरूआती दौर में घटना का मुख्य कारण रुपये के लेनदेन में उपजा विवाद सामने आया है। शहर में हो रही लगातार अपराधिक घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक फुटेज में आरोपित भागते हुए देखे गए हैं। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024