सिवान की बेटी ने गोरखपुर में लहराया परचम ​

0
siwan ki beti

परवेज़ अख्तर/मैरवा (सिवान):- जिले की बेटियों ने एक बार फिर से सीबीएसई 12वीं में बेहतर कर जिले के साथ साथ अपने स्कूल और परिजनों का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में जिले के मैरवा प्रखंड के सेवतापुर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की पुत्री हनी सिंह ने सीबीएसई बोर्ड की इंटर विज्ञान की परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूपी के गोरखपुर स्थित अपने स्कूल में बिहार के साथ साथ सिवान का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर हनी सिंह के घर पर खुशी की लहर छा गई। हनी के पिता मनोज सिंह ने बताया कि वह सेंट्रल हिंदू स्कूल गोरखपुर की छात्रा है। उसके चाचा उमेश कुमार सिंह ने पूरे परिवार के साथ हनि को मिठाई खिलाते हुए बताया कि हनी मैट्रिक में 10 सीजीपीएअंक हासिल की थी। इस कामयाबी पर बधाई देने वाले में भाजपा नेता रमेश कुमार सिंह,मुखिया पिंकी देवी, साधु शरण सिंह दीपू, शुभम, विभा सिंह शामिल हैं। उसके विद्यालय के प्राचार्य वृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि हनी पढ़ने में मेधावी है। उसने अंग्रेजी में 95, हिंदी में 98, भौतिकी में 91, रसायन में 95 और गणित में 100 प्रतिशत अंक अर्जित की है। वहीं महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान की छात्रा अपराजिता ने सबको पराजित कर विज्ञान संकाय में पूरे विद्यालय में टॉप किया। उसने 95 प्रतिशत अंक हासिल किया है। जबकि इसी स्कूल की छात्रा मनीषा गुप्ता ने भी विज्ञान में 94 प्रतिशत अंक लाया है। जबकि वाणिज्य संकाय में मलाइका बजाज ने 94 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल के इस संकाय में टॉप किया है। इनके इस प्रदर्शन से पूरे जिले में खुशी का माहौल कायम है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali