सिवान: बिजली ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर उपभोक्ताओं में गुस्सा

  • उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही नियमिति बिजली आपूर्ति
  • बिजली कंपनी के अधिकारियों से कई बार लगायी गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार को ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए उपभोक्ताओं ने विरोध जताया है। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रांसफार्मर से 600 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह से अधिक समय से ट्रांसफार्मर में आग लगने से वह पूरी तरह जल गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली कंपनी को लिखिति रूप से दी। उपभोक्ताओं का कहना था कि ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर जेई, एसडीओ, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, बीडीओ, सीओ व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार कहा गया है। लेकिन उस पर कार्रवाई करना तो दूर किसी ने भी आकर उसकी जांच तक नहीं की और नहीं उसको बदलने के लिए कोई उचित कार्रवाई की। नाराज ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली कंपनी के अधिकारियों के लेटलतीफ रवैया से उनको कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिले के वरीय अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर जले हुए ट्रांसफर को अविलंब बदलने की अपील की है। विरोध जताने वाले लोगों में शेषनाथ भगत, धर्मेंद्र यादव, आकाश कुमार, भगवान प्रसाद, वीरेंद्र यादव, मुकेश कुमार चौधरी, संजय कुमार पासी थे।

क्या कहते हैं जेई

इस संबंध में बिजली कंपनी के जेई अमित कुमार यादव का कहना है कि इसकी सूचना मिली है। असांव में जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द बदल दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026