परवेज अख्तर/सिवान: शहर के लखरांव स्थित बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी के आवास पर रविवार को उनकी धर्मपत्नी चंद्रपति देवी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रार्थना सभा आयोजित कर उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रारंभिक हवन-पूजन से किया गया। इस अवसर पर सुरुचि भाेज का आयोजन किया गया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि वे अपना अधिकांश समय आमलोगों के बीच बताते थे, इसके बावजूद भी उनकी दिवंगत धर्मपत्नी लोगों के सुख-दुख में शामिल हाेने के लिए प्रेरित करती रहती थी।
उन्हाेंने कहा कि उनकी सभी उपलब्धियों में दिवंगत धर्मपत्नी का अहम योगदान रहा है। माैके पर विधान पार्षद विरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, हेमनारायण साह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, डा. लालबाबू राय, डा.राजेश रंजन, प्रो. महमूद हसन अंसारी, प्रो. हारून शैलेंद्र, डा.विद्याभूषण राय, समाजसेवी मुन्ना चौधरी, डा. शरद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, बाबुद्दीन आजाद, हरेंद्र सिंह पटेल, गब्बर यादव, ई. रमेश कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…