सिवान: जिले में पांच केंद्रों पर आज से शुरू होगी मौलवी व फौकानिया की परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के तहत मौलवी व फौकानिया की परीक्षा 22 जनवरी यानी सोमवार से शुरू होगी। कदचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पाली में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.45 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसमें 15 मिनट का समय परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए होगा। परीक्षा 27 जनवरी तक चलेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी। परीक्षा संचालन को लेकर प्रभारी डीईओ सह परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के दाउद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाईस्कूल, इस्लामिया हाईस्कूल, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज, ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज व वीएम हाईस्कूल सह इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर फौकानिया व मौलवी की परीक्षा होगी। मौलवी की परीक्षा चार संकाय (मौलवी विज्ञान, वाणिज्य, कला व इस्लामियात) में आयोजित होगी।

परीक्षा समाप्ति तक लागू रहेगा धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा :

परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने व परीक्षा संचालन के क्रम में असामाजिक तत्वों एवं अन्य कानून विरोधी व्यक्तियों द्वारा बाधा उत्पन्न करने की संभावना के मद्देनजर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है। इस संबंध में सदर अनुमंडल दंडाधिकारी सह एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा समाप्ति तक जिला मुख्यालय अवस्थित सभी परीक्षा केंद्रों के परीक्षा भवन के बाहरी चारदीवारी से सभी दिशाओं में 100 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026