सीवान मंडल कारा अधीक्षक के अंगरक्षक ने बंदी से बोला की पैसे दो नहीं तो सेल में डाल दूंगा, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन, पुलिस कर रही है मामले की जांच

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सीवान मंडल कारा अधीक्षक के अंगरक्षक द्वारा एक कैदी को जेल में सुरक्षित रखने के नाम पर कैदी के परिजनों से प्रत्येक माह मोटी रकम लेने का मामला प्रकाश में आया है.हालांकि इसके पहले भी मंडल कारा में कैदियों के परिजनों से रुपये लेने व जेल में कई कमियों का वीडियो वायरल हुआ था.इधर रकम के मामले में कैदी के भाई ने मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने कि बात कही है.वही यह आरोप लगाया है कि रुपये नहीं देने पर मंडलकारा के पदाधिकारियों द्वारा बंदी से मारपीट, एक से दूसरे सेल में भेजते रहना,साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कहते हैं.इस मामले में नौतन थाना क्षेत्र के खलवां निवासी आदित्य कुमार राय ने मंडलकारा के पदाधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाते एक वीडियो वायरल हुआ है.

वीडियो में एक आवेदन भी दिखाया जा रहा है,जो मुफस्सिल थानाध्यक्ष को लिखा गया है.इस आवेदन में लिखा गया है कि प्रार्थी का भाई 2021 में 420 मामले में जेल गया था उसके बाद जेल के काराधीक्षक संजीव कुमार के अंगरक्षक आशुतोष कुमार ने फोन किया और बताया कि तुम्हारे भाई को सुरक्षित और अच्छे तरीके से जेल में रखा जाएगा.इसके लिए तीस हजार रूपये प्रत्येक महीना देना होगा.वही मिली जानकारी के अनुसार कैदी का भाई आदित्य कुमार बिना सोचे समझे प्रत्येक माह रुपए देने लगा.

वह जेल के बाहर प्रत्येक माह आशुतोष कुमार को बुलाकर रुपए देने का काम करता था.जब आशुतोष कुमार रुपए लेने नहीं पहुंचता तो वह रुपए अकाउंट में पे फ़ोन के द्वारा देने लगा.वही कैदी के भाई का यह भी कहना है कि लगभग 4.5 लाख नगद दिया गया है.जिसमें से उसने अकाउंट में दिया गया है और कुछ बाकी रह गए हैं.वही उसने यह भी बताया कि बाकी रुपए नहीं देने पर लगातार फोन कर परेशान किया जा रहा और कई तरह की धमकी दी जा रही है.वही कैदी के भाई ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में हमने आवेदन दिया है लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया और ना ही कोई कार्रवाई की जा रही है.इस संदर्भ में जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आज ही मामले कि जानकारी मिली है.मामले की जांच कर कार्यवाई कि जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026