परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में बुधवार की दोपहर चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ नकद सहित हजारों रुपये की समान चोरी कर ली। दुकान मालिक उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मेरा दुकान कागजी मोहल्ला में प्रकाश डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम से है। मैं प्रतिदिन की तरह बुधवार को अपनी दुकान बंद कर अपने घर निराला नगर चला गया। गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि दुकान में चोरी हुई है।
इसके बाद मैं दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। अंदर का समान बिखरा पड़ा है। उमेश प्रसाद गुप्ता ने यह भी बताया कि मेरे दुकान से चोरों ने 45 हजार की समान व 35 हजार नकद की चोरी किया है। वहीं चोरी के मामले में पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी करने के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है। —
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…