परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के दाहा नदी पुल समीप रविवार की दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। ई-रिक्शा पलटने से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। पास में ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान भी वहां पहुंच गए, और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रिक्शा से बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया।
घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी विवेक राम एवं मैरवा निवासी राजू सिंह, रामबाबू सिंह , संतोष कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे होमगार्डों ने ई-रिक्शा हटवाकर किसी तरह यातायात को बहाल किया। लोगों ने बताया कि सवारी से भरी ई-रिक्शा जेपी चौक के तरफ से मैरवा जा रही थी। तभी पुल पार करने के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…