परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा स्थित एफसीआई गोदाम पर खड़े एक ट्रक में रविवार की अल सुबह में अचानक आग लग गया। इससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस सहित अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक गोपालगंज जिले के मीरगंज निवासी मुन्न सिंह का है। जिसका चालक राहुल सिंह ट्रक एफसीआई गोदाम पर माल ढुलाई के लिए लगाया था।
गोदाम के गेट के समीप लगाकर ट्रक में ही सो गया अचानक उसे गर्मी का अहसास हुआ और वह फाटक खोलकर बाहर निकला। तभी देखा की उसकी ट्रक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। जबतक वह कुछ कर पाता काफी देर हो चुकी थी। पुलिस की मानें तो ट्रक में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। वही मंसूर आलम ने बताया कि एफसीआई गोदाम पर आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है। कभी कुछ चोरी हो जाती है तो कभी ट्रक में आग लगा दी जाती है। कुछ दिन पूर्व भी यहां पर नोकझोक हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…