परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर निवासी अशोक यादव, नीरज यादव, सुभाष यादव, नीलम यादव व सुरेश के रूप में हुआ है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि पुस्तैनीय भूमि है। जिसे बटवारे के पहले ही पट्टीदार द्वारा खरीद बिक्री किया जा रहा है। पूछताछ करने गया तो लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…