सिवान: हत्याकांड में भाईयों के साथ भरौली मुखिया समेत पांच फंसे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में युवक की गोलियों से छलनी कर हत्या की घटना में दो भाईयों के साथ मुखिया नागेन्द्र सिंह समेत पांच लोग फंस गए हैं। भरौली गांव निवासी संजय गोंड (42 वर्ष) की हत्या के बाद उसकी पत्नी दीपा देवी ने मुखिया समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया किया है। उसने दर्ज एफआईआर में कहा है कि उसके पति को फोन कर घर से बुलाने के बाद गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई। मुखिया नागेंद्र सिंह, उनके भाई उपेन्द्र सिंह व राजेश सिंह के साथ भरौली गांव निवासी अमर सिंह व अर्जुन सिंह को हत्या का जिम्मेवार ठहराया है। पत्नी का कहना है कि पूर्व में चुनावी रंजिश में भी उसके पति के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें उसने एससी एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को आरोपित किया था। जिसको सुलह करने के लिए भी आरोपितों द्वारा उस पर लगातार दबाव दिया जा रहा था। इधर एफआइ्रआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं घटना के बाद सभी नामजद आरोपित घर छोड़ फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ लगातार छापेमारी हो रही है।

उपेन्द्र सिंह से राइफल छीनने की चर्चा

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पिदले दिनों संजय गोंड ने मुखिया नागेन्द्र सिंह के भाई उपेन्द्र सिंह से उनकी लाइसेंसी राइफल छीन ली थी। बीच-बचाव के बाद उन्हें दिया था। इलाके में प्रभावशाली माने जाने वाले उपेन्द्र सिंह के साथ हुए इस प्रकरण की खूब चर्चा हुई थी। गांव वाले कहते हैं पंचायत चुनाव में विरोधी खेमे का खुलेआम समर्थन करने वाले संजय गोंड साहसी युवक था। इसी का नतीजा था कि उसने उपेन्द्र सिंह जैसे प्रभावशाली व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। इधर मुखिया नागेन्द्र सिंह ने हत्याकांड से खुद और अपने भाईयों का कोई लेना-देना नहीं बताया है। कहा है कि विरोधियों की साजिश का शिकार हो गए हैं। एसपी से उनके परिजन जल्द मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि घटना के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ लागातार छापेमारी की जा रही है। पीड़ित परिवार से पुलिस लगातार संपर्क में है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024