सिवान: मुखिया व सरपंच का चुनाव जीत आधी आबादी ने लहराया परचम

  • सीवान सदर प्रखंड के 18 पंचायतों में से 8 में मुखिया महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी है
  • जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से जीती उर्मिला देवी
  • लगातार दूसरी बार संगीता यादव जीत गई हैं चुनाव
  • 18 में 8 महिलाओं ने भी सरपंच का चुनाव जीता है

परवेज अख्तर/सिवान: द्वितीय चरण में सीवान सदर प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव की काउंटिंग शुक्रवार को देर रात डायट में समाप्त हो गई। इस दौरान मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद की दो सीट समेत सभी छह पदों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। सभी विजयी नवनिर्वाचित त्रिस्तरीय प्रतिनिधियों को जीत के प्रमाणपत्र भी दे दिए गए हैं। जीत का प्रमाणपत्र मिलते ही विजयी नेताओं के चेहरे खिल उठे। इधर, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15 से पूर्व अध्यक्ष संगीता यादव जहां दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहीं, वहीं क्षेत्र संख्या 16 से पिंकी देवी अपनी सीट नहीं बचा सकी। इस सीट से पहली बार उर्मिला देवी जिला परिषद का चुनाव जीतने में सफल रही है। इधर, सीवान सदर प्रखंड के 18 पंचायतों में से 8 में मुखिया महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। 10 पंचायत में जहां पुरुष वहीं 8 पंचायत में महिला मुखिया चुनाव जीती है। वहीं, 18 पंचायत में 8 में महिलाएं सरपंच का चुनाव जीत गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी पद के लिए भी काफी संख्या में महिलाएं चुनाव जीतने में सफल हुई है। कुल मिलाकर कह सकते है कि सीवान सदर प्रखंड में 29 सितंबर को हुए पंचायत चुनाव में आधी आबादी ने भी अपनी जीत का परचम लहराया है। कई महिलाएं भी पहली बार मुखिया, सरपंच व बीडीसी का चुनाव जीत अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सीवान सदर प्रखंड के पंचायत से जीते मुखिया

  • हसनपुरवा – रीता देवी
  • सियाड़ी – सुभाष कुमार प्रजापति
  • सरावे – आलमगीर मियां
  • सरसर – ज्योति देवी
  • रामापाली – चंदन कुमार यादव
  • महुआरी – संजू देवी
  • मकरियार – प्रभुनाथ सिंह
  • भंटापोखर – रूमा देवी
  • बलेथा – संतोष कुमार साह
  • बरहन – संतोष कुमार
  • बाघडा – दिलीप यादव
  • पिठौरी – मयंकेश्वर मांझी
  • पचलखी – रामजी प्रसाद खरवार
  • नत्थू छाप – रुकसाना खातून
  • धनौती – तिलकी देवी
  • चनऊर – संजय कुमार सिंह
  • कर्णपुरा – रूमाना खातून
  • ओरमा मुकुंद – अनिता देवी

सीवान सदर प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य के विजयी सदस्य

  • हसनपुरवा – हैदर आलम
  • हसनपुरवा – विनोद यादव
  • सियाड़ी – राजू कुमार चौधरी
  • सियाड़ी – कबूतरी देवी
  • सरावे – आरती देवी
  • सरसर – प्रियंका देवी।
  • रामापाली – सरोज देवी
  • महुआरी – मोहम्मद अनारूल हक
  • मकरियार – शत्रुघ्न चौरसिया
  • मकरियार – धमावती देवी
  • भंटापोखर – कृष्णानंद पांडे
  • भंटापोखर – जितेंद्र यादव
  • बलेथा – गीता देवी
  • बरहन – आरती देवी
  • बघड़ा – बचिया देवी
  • पिठौरी – प्रीति देवी
  • पिठौरी – गोरख साह
  • पचलखी – जितेंद्र यादव
  • नत्थू छाप – पार्वती देवी
  • धनौती – कौशल्या देवी
  • धनवती – समीना खातून
  • चनौर – पर्वती देवी
  • कर्णपूरा – रामेश्वर
  • ओरमा – रामा शंकर साह

सीवान सदर प्रखंड में सरपंच पद से जीते प्रतिनिधि

  • हसनपुरवा – नूरजहां बेगम
  • सियाड़ी – जानकी साह
  • सरावे – रसूल मिया
  • सरसर – पुष्पा देवी
  • रामपाली – कमरे आजम
  • महुआरी – नाजिया परवीन
  • मकरियार – राधाकृष्ण यादव
  • भनटापोखर – प्रीति देवी
  • बलेथा – गौरी शंकर साह
  • बरहन – शंकर दयाल सिंह
  • बाघडा – शमशाद खा
  • पिठौरी – हिरामन मांझी
  • पचलखी – मंजू कुमारी
  • नत्थू छाप – अर्चना देवी
  • धनौती – लाली देवी
  • चनऊर – मुकेश कुमार सिंह
  • कर्णपुरा – मीरा देवी
  • ओरमा मुकुंद – बिन्दा कुमार
Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024