सिवान: आयोजन समिति की बैठक में श्रीराम कथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के अयोध्यापुरी में दीपक कुमार सिंह के आवास पर सोमवार की रात श्रीराम कथा आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में शहर के गांधी मैदान में दो से 10 मई तक आयोजित राम कथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष डा. रामेश्वर सिंह ने कहा कि शहर के गांधी मैदान में दो से 10 मई तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा। रामकथा आचार्य राजन महाराज द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले की हर जनता को शामिल होना चाहिए।

उन्होंने जिले की जनता से इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने तथा तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में जन-जन को रामकथा से अवगत कराना संस्था का उद्देश्य है। वहीं समिति के संयोजक जादूगर विजय ने कहा कि अब हमारे पास समय कम है और तैयारी ज्यादा करनी है। कथा के प्रचार प्रसार के लिए मकर संक्रांति के बाद नगर सहित जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम की होर्डिंग लगा दी जाएगी। इस कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना हर सदस्य का दायित्व है।

समिति के महामंत्री डा. राकेश कुमार तिवारी ने कथा स्थल पर पंडाल के प्रारूप पर चर्चा करते हुए कहा कि पंडाल में बैठने के लिए ऐसा व्यवस्था होनी चाहिए कि श्रद्धालुओं को तीन घंटा बैठने में परेशानी न हो। इसके लिए पूरे पंडाल में नीचे गदा बिछाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में स्वर्ण व्यवसायी रूपेश सोनी ने कहा कि कथा के दौरान देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने, खाने की व्यवस्था के साथ महाराज के आवासन स्थल भी चिह्नित कर लेनी चाहिए ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। बैठक में जीरादेई प्रखंड के कथा प्रमुख दीपक सिंह ने 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने जिले के लोगों से भी तन-मन धन से सहयोग करने का अपील की। बैठक में राजेश पांडेय, विकास दीक्षित, नंद कुमार द्विवेदी, डा. पूर्णेंदु कुमार मिश्रा, प्रेमशंकर सिंह आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024