परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर स्थित रेलवे ढाला के समीप सवारी गाड़ी की चपेट में आने से एक मजदूर की माैत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नया किला पटवा टोली निवासी उमाशंकर चौहान के रूप में हुई। बताया जाता है कि उमाशंकर चौहान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार की दोपहर वह नवलपुर स्थित रेलवे ढाला की ओर किसी कार्य से गया था।
इसी दौरान सिवान से थावे की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व स्वजनों की मदद से गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन दहाड़ मार कर रोने लगे। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…