श्रीराम जन्मोत्सव मेें पूजा अर्चना व परिक्रमा को उमड़ रहे श्रद्धालु
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गांधी मैदान में श्रीराम जन्मोत्सव के सातवें दिन पूजन अर्चना व परिक्रमा को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नवरात्रि व रामनवमी को लेकर जिले में भक्ति की गंगा बह रही है। पूरा शहर लाल-पीले झंडों से पटा हुआ है। मंदिरों से लेकर गांधी मैदान तक का दृश्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। देवी मंदिरों में मां दुर्गा व गांधी मैदान में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की परिक्रमा कर भक्त भाव-विभोर हो रहे हैं। आचार्य वीरेंद्र पांडेय तथा उनके सहयोगियों द्वारा प्रतिदिन नवाह्न पाठ एवं पूजा अर्चना से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर विद्वानों के जीवनोपयोगी प्रवचन से श्रोता लाभ उठा रहे हैं। दिनों दिन प्रवचन का रसपान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।
प्रवचन सत्र में मानस व्याख्याता पंडित अनूप शास्त्री ने बताया कि मर्यादा से जीने का तरीका भगवान श्रीराम सिखाते हैं। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। भगवान श्रीराम भारत की आध्यात्मिक सामाजिक चेतना हैं। वे ना केवल शिव अवतारी पुरुष के रूप में पूज्य हैं, बल्कि एक राजा के रूप में भी आदर्श हैं। जीवन के सबसे कठिन समय में भी उन्होंने मर्यादा का त्याग नहीं किया तथा अपने पुरूषार्थ के बल पर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। कहा कि भगवान श्रीराम की पूजा हम उनसे यह प्रेरणा लेने के लिए करते हैं कि मुश्किल क्षणाें का सामना कैसे धैर्य पूर्वक बिना विचलित हुए किया जाए। प्रवचन के बाद आरती कर महाप्रसाद का वितरण किया गया।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…