सीवान: डिग्री कालेज की तर्ज पर मदरसा का होगा विस्तार : नीतीश कुमार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की दोपहर करीब एक बजे समाधान यात्रा के तहत सिवान के महराजगंज प्रखंड के सोनवर्षा स्थित मदरसा अरिबया नइमिया पहुंचे और उसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहाकि इस बार उन्होंने जानबूझ कर इस यात्रा की शुरुआत की है क्योंकि उन्हें यह देखना है कि योजनाओं की वास्तविकता क्या है और क्या-क्या करना है। इसमें मदरसों का जीर्णोद्धार भी मुख्य रूप से है। पढ़ाई के अलावा यहां विज्ञान, कंप्यूटर सहित अन्य विषयों की जानकारी दी जा रही है देखा बहुत अच्छा लगा।

अब ये लोग चाहते हैं कि मदरसा का विस्तार किया जाए, तो उसे कर देंगे। मैंने सुझाव दिया कि इस मदरसा के भवन के ऊपर ही और निर्माण कराया जाए, नजदीक में ही मदरसा बोर्ड की जमीन है। उक्त जमीन पर हास्टल बनाएं। सरकार हरसंभव मदद करेगी। मदरसों में पहले किसी को कुछ नहीं मिलता था, धीरे धीरे सबकुछ शुरू हुआ। योजनाओं के निरीक्षण के बारे में उन्होंने कहाकि समाधान यात्रा का उद्देश्य यही है कि आमजन के लिए शुरू की गई योजना का लाभ कितना मिल रहा है । इसके बाद मुख्यमंत्री सोनवर्षा गांव में भ्रमण को पहुंचे।

जहां महादलित विकस मिशन की लड़कियों ने हाथों में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने से संबंधित तख्ती लेकर संदेश दिया। जिसे देख मुख्यमंत्री भी प्रसन्न हुए और सभी महिलाओं व युवतियों से सबकुछ ठीक है ना पूछा। इसके पूर्व मुख्यमंत्री पचरुखी प्रखंड के सुपौली गांव स्थित दलित-महादलित टोला पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं की धरातलीय स्थिति देखी। इस दौरान गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद संध्या में नीतीश कुमार ने शहर के नगर भवन में जीविका दीदियों संग संवाद किया और समाहरणालय में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री विजय नारायण चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, डीजीपी आरएस भट्टी, जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, एसपी शैलेश कुमार सिन्हा व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।

साभार दैनिक जागरण

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024