Categories: गुठनी

गुठनी में नल जल योजना में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : गुठनी प्रखंड मुख्यालय में रविवार की सुबह नल जल योजना में धांधली के खिलाफ पतौवा गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रखंड के पतौआ गांव में नल जल योजना में व्यापक स्तर पर धांधली हुई है। पतौवा गांव के वार्ड संख्या 10 में नल जल योजना का काम सरकारी मापदंड को दरकिनार कर कराया गया है। इसकी शिकायत करने पर वार्ड सदस्या माधुरी देवी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती हैं। ग्रामीणों ने बीडीओ धीरज कुमार दुबे और थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को आवेदन देकर इसकी शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्या माधुरी देवी द्वारा नल जल योजना में पूरी तरह धांधली की गई है। वार्ड निगरानी समिति के सहमति के बिना नल जल का काम किया गया है।

जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तब वार्ड सदस्या तिलमिला गई और गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में बीडीओ धीरज कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले में दोषी पाए जाने के बाद संबंधित लोगों पर एफआइआर दर्ज की जाएगी, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि अगर मामले की जांच की जाए तो स्थित बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगी। मौके पर गजराज राम, गिरीश मिश्रा, श्री यादव, शिवसागर, रमाकांत, दुर्गा प्रसाद, जयप्रकाश, योगेंद्र यादव, तेज बहादुर, मनोज, पुनीत, रामप्रवेश पटेल, राजेश्वर पटेल, इंद्रासन, स्वामीनाथ, प्रदीप कुमार, अंकित कुमार, रामप्रवेश, विशाल, पप्पू, सुमित, विकास राम, अमर राम, मनोज राम, दिलीप राम आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026