दूल्हे के घर शादी करने के लिए पहुंची दो दुल्हन, फिर टॉस से हुआ फैसला

नई दिल्ली: भारत में शादी के कई अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं। कभी मंडप पर कुछ बवाल हो जाता है तो कभी दूल्हा या दुल्हन कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि वह वायरल हो जाता है, शादी के वीडियोज अक्सर धूम मचाते रहते हैं। लेकिन इदरअसल, यह मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का है। यहां दूल्हे के घरवाले अपने लड़के की शादी की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक दो दुल्हन उनके यहां पहुंच जाती है। हालांकि यह सब क्यों होता है इसके पीछे की भी एक कहानी सामने आई। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़का बेंगलुरु के सकलेशपुर तालुक का रहने वाला है। उसे पड़ोस के गांव की एक लड़की से प्यार था, लेकिन कुछ महीने बाद उसका चक्कर एक दूसरी लड़की से चलने लगा। आश्चर्य की बात यह है कि लड़के ने उन दोनों के इस बारे में नहीं बताया था।

उसको शायद पता नहीं था कि दो-दो लड़कियों से इश्क लड़ाना उसे काफी महंगा पड़ सकता है। जब घर वालों को लगा कि उनके लड़के का कहीं चक्कर चल रहा है तो उन्होंने उसकी शादी कहीं और करने की सोच ली और उसके लिए दुल्हन देखने लगे। इसी बीच पहली लड़की को पता चल गया कि लड़के के घर वाले कहीं और उसकी शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं दूसरी लड़की को भी इसी बात की भनक लग गई। बस फिर क्या था दोनों लड़के के घर पहुंच गईं।

सी बीच कर्नाटक से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दूल्हे से शादी करने के लिए दो दुल्हन पहुंच जाती हैं। यह नजारा देख सब हैरान हो जाते हैं। दोनों उस दूल्हे से शादी करना चाहती हैं। आखिरकार टॉस से दोनों की किस्मत का फैसला किया जाता है।

लड़के के घरवालों ने जब देखा कि उसका एक नहीं बल्कि दो-दो लड़कियों से चक्कर है तो उनके होश उड़ गए। दोनों लड़कियों ने जमकर बवाल किया और वहीं डेरा डाल दिया। आखिर में गांव की पंचायत बुलाई गई। सबके सामने लड़के ने कबूल किया कि उसका दोनों लड़कियों से चक्कर चल रहा है। उसी में से एक लड़की ने सुसाइड की भी धमकी दे दी।

आखिरकार फैसला हुआ कि टॉस किया जाएगा और जो लड़की जीतेगी उसी से लड़के की शादी होगी। इसके बाद टॉस हुआ तो टॉस हारने वाली लड़की ने सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि उसे किसी तरह अस्पताल ले जाकर बचाया गया। फिलहाल लड़के ने टॉस जीतने वाली लड़की से शादी का फैसला किया और सब इस बात पर राजी हो गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024