सिवान: नवजात की मौत पर स्वजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल के महिला वार्ड में शुक्रवार की सुबह प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना पाकर स्वजनों ने डाक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्वजनों का आरोप था कि नर्स एवं डाक्टर द्वारा ज्यादा पावर का इंजेक्शन लगाया गया इस कारण नवजात की मौत हुई है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधक द्वारा समझा बुझा कर मामला को शांत कराया गया। पीड़ित महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी जावेद अली की पत्नी शाइना परवीन के रूप में हुई है। प्रसूता की बहन सबीना खातून ने बताया कि शाइना गर्भवती थी। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को प्रसव होना था। इसके लिए सदर अस्पताल के महिला वार्ड में सुबह सात बजे उसे भर्ती कराया गया।

जहां डाक्टरों ने सभी जांच के बाद सब कुछ ठीक बताकर भर्ती कर लिया। पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद था। सुबह नौ बजे के आसपास एक महिला डाक्टर आई और बोली की कुछ समय में प्रसव कराया जाएगा। एक साधारण पर्ची पर दवा का नाम लिखकर बाहर से लेने को बोला गया। दवा देने के बाद एक सुई कर्मी ने दिया। सुई उसे लगाते ही स्थिति गंभीर होने लगी। शरीर में कंपन होने लगा। डाक्टरों ने बताया कि शुरू में इस तरह होता है धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। थोड़ी देर बाद बताया गया कि प्रसव के बाद पुत्र हुआ है। डाक्टरों द्वारा कहा गया कि बच्चा उल्टा था। इसे निजी अस्पताल में लेकर जाओ। नवजात का स्थिति गंभीर है। एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024