परवेज अख्तर/सिवान: ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्री पैंट्रीकार में मनचाहे व्यंजनों का स्वाद ले पाएंगे। यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा के दौरान रोटी, लिट्टी-चोखा, चुरा-दही आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आइआरसीटीसी अपने मेन्यू में बदलाव कर रहा है। आइआरसीटीसी के अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि खाना और नाश्ता का रेट ऐसा हो जिससे सामान्य और गरीब यात्री की जेब पर अधिक खर्च नहीं बैठे।
स्थानीय व्यंजनों को भी वरीयता :
आइआरसीटीसी ट्रेनों में स्थानीय व्यंजनों को भी वरीयता देगा। यानी जिस स्थान पर जो चीज खाद्य सामग्री के रूप में बहुत अधिक प्रसिद्ध है आइआरसीटीसी ऐसी चीजों को अपनी मुख्य सूची में भी शामिल कर लेगा, इससे यात्रियों को आनडिमांड चीजें उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
मरीजों और बच्चों का भी ख्याल :
ट्रेन में आनडिमांड नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराने की सुविधा में मरीजों और बच्चों का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। बच्चों को जो चीजें पसंद है वह भी आइआरसीटीसी उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा डायबिटीज जैसी बीमारी से परेशान यात्री को डायट के अनुरूप ही खाद्य सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।
कहते हैं अधिकारी
ई-कैटरिंग से यात्री ट्रेनों में मनचाहा व्यंजन ले सकते हैं। इसमें स्थानीय व्यंजनों को वरीयता दी गई है। बहुत अधिक प्रसिद्ध चीजों को मुख्य सूची शामिल किया जा रहा है।
अजीत सिन्हा मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आइआरसीटीसी
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…