सिवान: समपार फाटक को बिना बंद कराए ही वापस लौट गई रेल प्रशासन

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान-थावे रेल मार्ग पर गुरुवार को समपार फाटक संख्या आठ सी को बिना बंद कराए ही रेल प्रशासन वापस लौट गई। फाटक की स्थिति अगले आदेश तक यथावत बनी रहेगी इसे पूर्ण रूप से बंद नहीं किया जाएगा। फाटक आठ-सी नहीं बंद किए जाने का निर्णय आने के बाद ग्रामीणों में खुशी लहर दौड़ गई। बता दें कि रेलवे के निर्देश के बाद गुरुवार को समपार फाटक बंद करने के लिए रेलवे के स्थानीय सहायक मंडल इंजीनियर व मजिस्ट्रेट के तौर पर सदर की राजस्व अधिकारी रागिनी गुप्ता पहुंची थी.

लेकिन ढाला बंद करने के निर्णय के विरोध में मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और इससे होने वाली समस्या के बारे में मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इधर मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने वरीय पदाधिकारियों से बात कर स्थिति को बताया गया जिसके बाद एक बार फिर इस विषय पर विचार करने की बात कही गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024