परवेज अख्तर/सिवान: प्रगतिशील प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की बैठक शनिवार को शहर के गांधी मैदान में विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वसी अहमद गौसी ने की। संचालन रघुनाथपुर के प्रखंड सचिव विजय कुमार यादव ने की। बैठक में नववर्ष 2022 की अग्रिम शुभकामना देते हुए सभी पदाधिकारों के बीच प्रखंडवार अवकाश तालिका के वितरण और संगठन विस्तार पर बल दिया गया।
इसके लिए शिक्षकों को सदस्यता रसीद उपलब्ध कराया गया। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के निदान को लेकर बैठक में जिलाध्यक्ष के समक्ष चर्चा की। इस पर आम समहति बनाते हुए इस संबंध में अधिकारियों से मिलने की बात हुई। बैठक में विनोद कुमार सिंह, सुनिल साह, अजय राम, अफताब आलम, राघवेन्द्र कुमार, मनोज ठाकुर, सोहम कुमार, रमाशंकर प्रसाद व संतोष यादव आदि ने भाग लिया।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…