परवेज अख्तर/सिवान: देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 139वीं जयंती रविवार को जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्रों में मनाई गई। इस दौरान सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा राजेंद्र बाबू के आदमकद प्रतिमा व तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके सादगी भरे जीवन को याद किया गया। जयंती के मौके पर शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित राजेंद्र उद्यान व उनके पैतृक गांव जीरादेई में विधानसभा अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में विस अध्यक्ष ने कहा कि राजेंद्र बाबू विनम्रता, सरलता और सादगी के प्रबल पक्षधर थे।
उनके इन्हीं गुणों के कारण उन्हें जो गौरव प्राप्त हुआ वह बहुत कम लोगों को प्राप्त होता है। राष्ट्रपति पद पर प्रतिष्ठित होते हुए भी उन्होंने इन गुणों का त्याग नहीं किया था। डीएम ने प्रथम राष्ट्रपति की जयंती व जिले के 51वें स्थापना दिवस पर समस्त जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नई उर्जा व जोश के साथ जिले का विकास करने की बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद ने आजादी के आंदोलन में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई, साथ ही संविधान के निर्माण में भी विशिष्ट योगदान दिया। विनम्रता और विद्वता से भरा उनका व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर में प्रभातफेरी निकाली गई।
इन्होंने भी किया माल्यार्पण :
शहर के राजेंद्र उद्यान स्थित प्रतिमा पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक, एडीएम जावेद अहसन अंसारी, उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, सदर एसडीओ सुनील कुमार, डीसीएलआर सह डीआरडीए निदेशक शहबाज खान, समेत सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…