सिवान: परीक्षा केंद्र से ड्यूटी के बाद घर जा रहे शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के समीप इंटरमीडिएट की परीक्षा ड्यूटी से अपने घर लौट रहे एक शिक्षक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर ही शिक्षक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान असांव थाना क्षेत्र के कशिला निवासी गंगा राम भगत के पुत्र सिदेश्वर भगत के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिदेश्वर भगत मध्य विद्यालय कशिला में शिक्षक पद पर पदस्थापित हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शहर के दारोगा प्रसाद राय महाविद्यालय में थी। मंगलवार काे प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद वे परीक्षा केंद्र से रेनुआ होते हुए घर जा रहे थे। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित ओवरब्रिज पर जैसे ही वह पहुंचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें धक्का मारते हुए रौंद दिया।

इससे घटनास्थल ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इस दौरान कुछ ही दूर जाने के बाद ग्रामीणों के हो-हल्ला मचाना शुरू किया तो चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना का दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर मौत की सूचना के बाद स्वजनों में काेहराम मच गया। नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक का चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुत्रों का रो-रोकर था बुरा हाल :

मृत शिक्षक सीधेश्वर भगत के दो पुत्र नवीन और प्रवीण हैं। जो मैट्रिक और इंटर में पढ़ाई करते हैं। पिता की मौत के बाद पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। दोनों पुत्र व पत्नी बार-बार अचेत हो जा रहे थे। वहीं लोगों द्वारा ढाढ़स बंधाया जा रहा था। मौत की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में कई शिक्षक पहुंचे और सभी ने परिजनों को सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024