मैरवा

सिवान की पांच बेटियां बिहार हैंडबॉल टीम में शामिल

परवेज अख्तर/सिवान : 9 से 14 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए घोषित बिहार टीम में सिवान जिला से पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। टीम की खिलाड़ी पटना से लखनऊ के लिए शनिवार को रवाना हो गई हैं। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन नवादा जिले के गोविंदपुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण सह चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया। यह शिविर 21 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों में जिला की दिपींती पांडेय, निभा कुमारी, संजना कुमारी, मधु कुमारी एवं निक्की कुमारी शामिल हैं। दिपींती पांडेय रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी लक्ष्मीपुर मैरवा की खिलाड़ी है। शेष चारों खिलाडी़ एकलव्या आवासीय हैंडबॉल प्रशिक्षण केंद्र मैरवा धाम की है। इन खिलाड़ियों के चयन पर हैँडबॉल संघ के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी, सचिव संजय पाठक, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा, एकलव्या केंद्र के संचालक फुलेना यादव, कोच शाहीद नावेद हसन, शिक्षक राजीव रंजन, रमेश कुमार सिंह, विकास दीक्षित, रंजीत कुमार, अखिलेश दिक्षित ने हर्ष व्यक्त किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026