छह अपराधियों ने हथियार का भय दिखा बाइक लूटी

0
loot

परवेज़ अख्तर/सीवान:- सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर दरौंदा थाना क्षेत्र के राजापुर-पचमुंहा पुल समीप शनिवार को दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने बाइक सवार के सिर पर कट्टा से वार कर उसे घायल भी कर दिया और बाइक लेकर आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थान क्षेत्र में कई जगहों पर जांच अभियान चलाया गया लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के सुरवाला निवासी भगवान महतो के पुत्र राजेश कुमार महतो दो दिन पूर्व खरीदी गई नई स्प्लेंडर प्रो बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल करसौत जा रहे थे। तभी पंचमुंहा पुल एवं राजापुर के बीच एक निजी विद्यालय के समीप पीछे आ रहे एक बाइक ने धक्का मार कर राजेश को गिरा दिया। अभी राजेश उठा ही था कि दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने हथियार दिखा कर बाइक देने को कहा। उन्होंने बाइक देने से इन्कार कर दिया तो अपराधियों ने देशी कट्टा से उनके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी उसकी बाइक लेकर सिवान की तरफ फरार हो गए। राजेश घायलावस्था में अपने ससुराल करसौत निवासी सुजीत महतो के यहां आया तथा घटना की सूचना दारौंदा थाने को दी। घायल का इलाज दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित राजेश महतो ने बताया कि 27 अप्रैल को उसकी बहन की शादी होने वाली है, जिसके लिए उसने दो दिन पूर्व बाइक खरीदी थी। इसके पूर्ण कागजात भी शायद इसी बाइक में होगी। उन्होंने कहा कि दारौंदा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर, अनि भगवान तिवारी, सअनि शैलेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदेहास्पद ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। पीडित के बताए जानकारी पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali