Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान मंडलकारा में जल्द लगेगा आटा-मसाला उद्योग, बंदियों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

परवेज़ अख्तर/सिवान:- कोरोना के कारण देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी के कारण ही दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग अपना सबकुछ छोड़कर पैदल कई दिनों तक मीलों सफर तय कर अपने गांव लौट गए। वहीं जेल में बंद बंदियों के परिवार के सदस्यों के समक्ष भी आर्थिक तंगी ने उन्हें और परेशानी में डाल दिया। इस कारण जेल में बंद बंदियों के परिवार के सदस्य आर्थिक मार झेलने को विवश हो गए। इसलिए अब मंडलकारा प्रशासन ने बंदियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया है। बंदियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जेल के अंदर आटा-मसाला उद्योग स्थापित करने का फैसला किया गया है। इस उद्योग को धरातल पर उतारने के लिए मंडलकारा में आटा, सत्तू, मसाला, तेल उद्योग लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

बंदियों द्वारा तैयार आटे व मसालों की होगी बाजारों में बिक्री

जानकारी के अनुसार जेल में आटा-मसाला, सत्तू आदि के लिए लगाए जाने वाली मशीन से तैयार मसाले व अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री बाजारों में की जाएगी। वहीं बड़ी बड़ी मंडियों से ऑर्डर लेकर बंदियों को काम दिया जाएगा। ताकि वे अधिक से अधिक काम कर आर्थिक रूप से संपन्न होने की दिशा में आगे बढ़ें। जेल के अंदर तैयार सभी खाद्य सामग्री को सिवान के बाजारों में पहले बिक्री के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद मांग के अनुसार दूसरे जिलों में भी इनकी सप्लाई की जाएगी।

जेल प्रशासन ने मार्च में भेजा था पत्र

जानकारी के अनुसार सिवान मंडल कारा प्रशासन ने मार्च माह में विभाग को इस उद्योग को स्थापित करने के लिए पत्राचार किया था। जिसकी स्वीकृति जल्द मिलने का आस है। यहां उद्योग लगाने का प्रपोजल काफी लंबे समय से चल रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद बंदियों को ट्रेनिग दी जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बंदी इस रोजगार से जुड़ जाएंगे। वहीं पहले वैसे महिला और पुरुष बंदियों को इसमें शामिल किया जाएगा जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।

कहते हैं अधिकारी

मंडलकारा में आटा, सत्तू, मसाला, तेल उद्योग लगाने के लिए मार्च माह में प्रपोजल गया था। उम्मीद है कि जल्द अनुमित मिल जाएगी। अनुमित मिलने के बाद उद्योग को धरातल पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया जाएगा।

संजीव कुमार

मंडल कारा अधीक्षक, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024