Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुःखद:- सिवान के दो लोगों की छपरा में दर्दनाक मौत

  • शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही मचा कोहराम
  • साइड लेने के दौरान खड़े ट्रक से टकरायी थी बाइक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले से सटे मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर में बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल साईपुर नवका टोला निवासी चाचा-भतीजे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में स्थानीय निवासी दुखी सिंह का पुत्र राम बहादुर सिंह व सुरेंद्र सिंह का 26 वर्ष सोनू कुमार सिंह थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन दोनों लोग एक बाइक पर सवार होकर ताजपुर जा रहे थे। ताजपुर के पास दाहा नदी पर बने पुल पर छपरा की ओर से एक आ रही एक गाड़ी से साइड लेना चाहा। इसी दौरान बाइक एक खड़े ट्रक में जा टकरायी। दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राम बहादुर सिंह की मौत हो गई। सोनू को इलाज के लिए पटना स्वास्तिक अस्पताल में ले जाया गया। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। शुक्रवार के दिन दोनों का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

छह साल पहले हुई थी सोनू की शादी

दुर्घटना में घायल सोनू की मौत पटना में हो गई। उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। जबकि राम बहादुर सिंह कुंवारा था। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई श्यामबहादुर सिंह के साथ रहता था। रिश्ते में सोनू व राम बहादुर सिंह चाचा-भतीजा थे। सोनू को एक चार साल की लड़की है। असमय ही बच्ची के सिर से बाप का साया उठने से पत्नी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू गुजरात में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान वह गांव आया था। एक साथ परिवार में 2 मौत से पूरा परिवार टूट चुका है। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ इन्द्रवंश राय ने कहा कि सारण जिले में घटना हुई है। वहां से रिपोर्ट आने पर उचित मुअवजा दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024