परवेज अख्तर/सिवान:- सड़क दुर्घटना में मृत बड़हरिया थाना क्षेत्र के नूराहाता गांव के मो मुन्ना सैफी के पुत्र हासिम अली की पत्नी शकीला खातून को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. इस मौके पर सीओ गौरव प्रकाश के निदेश पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार व सीआइ राजेंद्र चौधरी ने मृतक की पत्नी शकीला खातून को चार लाख रुपये का चेक दिया. विदित हो कि एक जनवरी की देर शाम को नूराहाता के मो मुन्ना सैफी के पुत्र व पान दुकानदार हासिम अली थाना क्षेत्र के लकड़ी बाजार के माली मोड़ पर सड़क दुर्घटना हो गयी थी. इस सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी थी. इस मौके पर पूर्व मुखिया संजय प्रसाद, पूर्व बीडीसी सदस्य संतोष चौहान, पैक्स अध्यक्ष नसीम अख्तर सैफी, मो. इसराफिल सैफी, लालबाबू गद्दी, डॉ नेयाज हुसैन, अजहरुद्दीन सैफी आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…