परवेज अख्तर/सिवान :-जिले के महराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के गोरख सिंह महाविद्यालय में प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए राहत शिविर में ड्यूटी के दौरान तैनात महिला कांस्टेबल को अश्लील फब्तियां कहना दो बाइक सवार युवकों को पड़ा महंगा। बताते चलें कि महाराजगंज थाने में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी रिंकू कुमारी गोरख सिंह महाविद्यालय में बनाए गए राहत शिविर में शुक्रवार के द्वितीय पाली में ड्यूटी कर रही थी। ड्यूटी के दौरान वह मेन गेट पर तैनात थी तभी एक बाइक पर सवार दो युवक महिला पुलिस कर्मी के समीप पहुंचकर अश्लील बातें कर फरार हो गए। महिला पुलिसकर्मी ने भाग रहे बाइक सवारों के बाइक के नंबर नोट कर लिया।
कुछ समय पश्चात एक बाइक सवार युवक वापस आया और एक लेटर देने की बात कह महिला पुलिस कर्मी का समीप पहुंच गया। महिला पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दबोचना चाहा तो वहां से वह भाग निकला। महिला पुलिसकर्मी ने उस चिट्ठी को खोल कर देखा उसमें एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था साथ ही उक्त मोबाइल पर बात करने की बात लिखा था। महिला पुलिसकर्मी ने इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष अकिल अहमद को दी। पुलिस ने मोबाइल और बाइक नंबर के आधार पर दो लोगो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों युवक दरौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी के पुत्र जावेद हुसैन और इमरान हुसैन के पुत्र अरमान हुसैन बताया जा रहा है। इन दोनों युवकों को आईपीसी की धारा 294,504 और 34 के तहत गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…