गुठनी

भाकपा माले सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड के जतौर पंचायत स्थित भलुई गांव में शुक्रवार को प्रखंड उपप्रमुख सह माले नेता रवींद्र पासवान के मकान पर सातवां पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे श्यामदेव चौहान, जनक राम और प्रमोद कुशवाहा की त्रिसदस्यीय समिति ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। सदस्यों को संबोधित करते हुए माले नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि सत्ता पर काबिज वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो गई है। पार्टी के रामाजी चौधरी ने कहा कि हम पार्टी के लिए समर्पित हैं हमें पार्टी और देश के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। पार्टी के सभी कैडरों को जमीनी स्तर पर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर दबे कुचले और शोषित पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर उसके समाधान में हर संभव मदद का प्रयास करनी चाहिए। इस दौरान उमेश भगत, संजय गोड़, लक्षण राम, जयराम भगत, उमेश राम, रामबहादुर गोड़, मुद्रिका राम, लालबचन गोड़,जनक राम, हरेंद्र नारायण राम, बिगन राम, ध्रुव भगत,निरंजन गोड़ समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026