Categories: पटना

बिहार में वायरल बुखार कहर, 24 घंटे में NMCH में तीन बच्चों की मौत, 59 बच्चे हैं भर्ती

पटना: नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में 24 घंटे के भीतर वायरल बुखार (निमोनिया) से पीड़ित आठ बच्चों को भर्ती किया गया। इनमें तीन बच्चों की मौत इलाज के दौरान हो गई। हालांकि मंगलवार को आउटडोर से केवल एक मरीज को भर्ती किया गया है। जिन बच्चों की मौत हुई है, उनमें बेऊर अखाड़ा (पटना) के एक साल के बच्चे को परिजनों ने 12 सितम्बर को भर्ती कराया था। उसकी मौत मंगलवार की सुबह हो गई।

वहीं वैशाली जिला के सराय का ढाई माह के बच्चे की मौत इलाज के दौरान सोमवार की रात हुई। उसे 13 सितम्बर को भर्ती कराया गया था। वहीं 13 सितम्बर की रात में ही खगड़िया के तीन माह के बच्चे की मौत भी इलाज के दौरान हो गई। उसे 10 सितम्बर को भर्ती कराया गया था। वहीं एक बच्चा लामा भी है। इस माह अस्पताल के शिशु रोग विभाग में अब तक वायरल निमोनिया से पीड़ित छह बच्चों की मौत हो चुकी है।

अधीक्षक सह विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 84 बेड वाले शिशु रोग विभाग में 59 बच्चे भर्ती हैं। जबकि नीकू व पीकू के सभी बेड वायरल पीड़ित बच्चों से भरे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में वायरल रोग से संबंधित सभी तरह की मशीन, उपकरण व दवा उपलब्ध है।

अधीक्षक ने बताया कि अधिकतर परिजन बच्चों की स्थिति गंभीर होने के बाद अस्पताल लेकर आते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है। यदि परिजन बच्चों में बीमारी का लक्षण मिलते ही अस्पताल में भर्ती कराते हैं, तो उसका समय से इलाज शुरू कर जान बचाई जा सकती है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026