गोपालगंज: भोरे पुलिस की उदासीनता और लापरवाही के कारण अपराधियों ने खुली चुनौती देते हुए स्थानीय थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव से दिनदहाड़े चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के लमिचौर गांव निवासी स्वामीनाथ मद्धेशिया के पुत्र छोटेलाल मद्धेशिया लामीचौर बाजार स्थित अपनी मिठाई दुकान से खाना खाने के लिए अपने घर गए थे।इसी दौरान उन्होंने अपनी बाइक को दरवाजे के सामने खड़ी कर भोजन करने के लिए अंदर चले गए। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने इनकी सुपर स्प्लेंडर बाइक की चोरी कर ली। खाना खाने के बाद जब पीड़ित अपनी दुकान पर जाने के लिए घर से जब बाहर निकला तो दरवाजे पर खड़ी बाइक गायब मिली।दुकानदार ने स्थानीय पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…