Gopalganj News in Hindi

24 घंटे में 149 नए लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

गोपालगंज: कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में लगातार कमी आने के बाद शनिवार को नए संक्रमित लोगों के मिलने का करीब एक माह पुराना रिकार्ड टूट गया। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में 149 नए लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। रिकार्ड संख्या में नए संक्रमित लोगों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 5202 पर पहुंच गया है। इस बीच पिछले चौबीस घंटे में छह लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता प्राप्त की। नए लोगों के संक्रमित मिलने का आंकड़ा अधिक होने के कारण जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 498 तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे के दौरान पूरे जिले में करीब 2200 लोगों का कोरोना जांच को सैंपल प्राप्त किया गया। सैंपल की जांच के दौरान इनमें से 149 लोग कोरोना से संक्रमित मिले।

जो लोग इस अवधि में संक्रमित पाए गए हैं, उनमें आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के अलावा, स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मचारी तथा पांच शिक्षक भी शामिल हैं। नए संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5200 के आंकड़े को भी पार कर गई है। ज्ञातव्य है कि पिछले एक माह से जिले में जांच के कुल आंकड़ों की अपेक्षा संक्रमित मिलने वाले लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही थी। लेकिन पिछले दो दिनों से संक्रमित लोगों की संख्या में हल्की बढ़ोत्तरी के बाद शनिवार को रिकार्ड संख्या में लोग संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को सूबे में सबसे अधिक संक्रमित लोग पटना में मिले। इसके बाद दूसरे नंबर पर गोपालगंज जिला रहा।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में जुलाई व अगस्त माह के दौरान संक्रमण का आंकड़ा अपनी पूरी रफ्तार पर था, लेकिन सितंबर माह के पहले दो सप्ताह में तेजी के बाद इसके आंकड़े कम होने लगी थी। इस बीच अक्टूबर माह के में संक्रमण का आंकड़ा औसतन प्रत्येक दिन तीस के आसपास था। बावजूद इसके शनिवार को अधिक संख्या में संक्रमितों के मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में कोरोना से संक्रमित मिल रहे अधिकांश लोगों की हालत ठीक है। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों में दो लोगों की हालत गंभीर है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान जो 149 नए लोग संक्रमित मिले हैं, उनमें 22 महिलाएं व पांच बच्चे भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया सतर्कता का निर्देश

शनिवार को रिकार्ड संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से पर्याप्त सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का अनुपालन अनिवार्य है। इस निर्देश की अवहेलना करने की स्थिति में संक्रमण का दायरा और बढ़ सकता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024