परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मीरगंज रोड़ खानपुर स्थित ओमेगा स्टडी कोचिंग सेंटर में बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 2021 में देने वाले छात्र-छात्राओं का रविवार को भव्य रुप से विदाई समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कोचिंग के निदेशक तसौवर अहमद ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में सभी छात्र /छात्राएं बारिकी और सावधानी से प्रश्न पत्र को पढ़ें और समझकर उत्तर दें तो निश्चित रूप से उच्च अंक प्राप्त करेंगे। सभी छात्र/ छात्राएं सूझबूझ का परिचय देते हुए धैर्य रखें और परीक्षा में किसी भी प्रकार की हड़बड़ाहट ना करें ।
विदाई सह सम्मान समारोह मे सभी छात्रो को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। मोईनुल हक ने बताया कि कोचिंग से सभी छात्र/छात्राएं से बिछड़ने के गम के साथ-साथ खुशी भी हो रही है कि परीक्षाफल उपरांत उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं और आप सभी अपने भविष्य को नया आकार स्वरूप देने के लिए प्रवेश कर रहे है। जिस प्रकार से किसान अच्छी तरह से बीज तैयार कर अच्छी फसल के लिए इंतजार करता है ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक भी अपने छात्रों को बीज समान ही तैयार करता है और उससे अच्छे रिजल्ट की कामना करता है जिससे सभी का नाम रौशन हो। विदाई सह सम्मान समारोह मे एक दूसरे से काफी मायूस हो गए ,जो काफी समय से साथ से थे आज बिछड रहे है फिर किस मोड़ पर कहाँ मुलाकात होगी कोई नही जानता यही सच्चाई है।इसके साथ ही उन्होंने ने छात्रो के अच्छे अंक के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना किया।इस मौके पर मोईनुल हक सर, मुकेश सर, गुलाम सर, तसौवर सर आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…