परवेज अख्तर/सिवान : पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सिवान जंक्शन अधीक्षक सुरेश चंद्र गिरि के सस्पेंशन को 24 घंटे अंदर ही अधिकारी ने पलट दिया और उन्हें पुन: बहाल कर दिया। वहीं अधीक्षक ने तीन बजे अपना कार्यभार को संभाल लिया। बता दें कि मंगलवार को वाराणसी रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता ने एसएस को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया था, लेकिन उन्होंने बुधवार को 24 घंटे के अंदर ही एसएस को पुन: कार्यभार संभाला लेने का आदेश जारी कर दिया। वाराणसी रेल मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को एसएस को प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया था लेकिन उन्हें बुधवार को पुन: तीन बजे से बहाल कर दिया गया। जांच करने के बाद विभागीय कार्रवाई किया जाएगा। वहीं इस मामले एसएस सुरेश चंद्र गिरि ने बताया कि उन पर लगे सारे आरोप बे बुनियाद है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…